पुरुष अपमान से नारी सम्मान नही होगा

पुरुष अनुकरण – अनुसरण से नारी सशक्ति करण नही होगा

चोटी काटी टिका साफ किया, नकल किया क्या मिला

शर्ट पेंट तो पुरुषों ने भी दासता में स्वीकारा था 

उनको कुछ नहीं मिला, तो तुमको क्या मिलेगा 

धर्म नियम तोड़ पुरुषों को हुई बड़ी हानि 

तुम इनकी नक़ल छोड़, लिखो अपनी असली कहानी 

पुरुष नकल छोड़, उल्टा तुम उनको धर्म का मार्ग सिखाओ 

तब जाकर तो मिलेगा नेतृत्व, अधिकार और मान – सम्मान