पुरुष अपमान से नारी सम्मान नही होगा
पुरुष अनुकरण – अनुसरण से नारी सशक्ति करण नही होगा
पुरुष ने अंग्रेजो की नकल को अपनी शान समझा
स्त्रीयों ने उन भटके हुए पुरुषों को नकल को अपनी शान समझा
पुरुष ने गोरे अंग्रेज को देख के चोटी काटी
स्त्री ने भूरे अंग्रेज पुरुष की नकल में चोटी काटी
पुरुष ने गोरे और नास्तिक को देख माथे से तिलक हटाया
स्त्री ने फिर उस पुरुष की नकल में माथे से टिका हटाया
पुरुष ने पापिवुड को देख अधर्म अपनाया
स्त्री ने उस पापी पुरुष को देख धर्म त्यागा
गोरा अंग्रेज तो फिर भारत की संस्कृति की शरण में आगया, योग करने लग गया, ध्यान भजन करने लग गया
पर भूरा अंग्रेज तो भटकता रह गया, ना घर का रहा ना घाट का
और
स्त्री को तो feminism कहां ले गया, पता ही नही चला
चोटी काटी टिका साफ किया, नकल किया क्या मिला
शर्ट पेंट तो पुरुषों ने भी दासता में स्वीकारा था
उनको कुछ नहीं मिला, तो तुमको क्या मिलेगा
धर्म नियम तोड़ पुरुषों को हुई बड़ी हानि
तुम इनकी नक़ल छोड़, लिखो अपनी असली कहानी
पुरुष नकल छोड़, उल्टा तुम उनको धर्म का मार्ग सिखाओ
तब जाकर तो मिलेगा नेतृत्व, अधिकार और मान – सम्मान
Recent Comments