क्या ! आपके यहाँ internet नहीं है?, नवविवाहिता ने स्तब्ध होकर जैसे तैसे पूछ ही लिया
उत्तर आया नहीं 😀 (लेकिन बड़े गर्व से )
स्त्री कहती है – आपको पता नहीं है दुनियाँ कहाँ जा रही है? Google, Microsoft, openai कितना काम कर रही है ! और आपके घर में internet access नहीं। पता है ना कि इसके खिलाफ जाने के लिए मैं आप सभी पर case कर सकती हूँ।
पीछे एक व्यक्ति आते है और उन्हें शान्त करते हुए कहते है – तुम्हारा विवाह जिससे हुआ है वह स्वयं technology giant (google और microsoft) में काम करने वालो के परिवार से है। और बेटी तुम स्वयं पढ़ी लिखी हो, research करना जानती हो, तो थोड़ा रिसर्च करके देखो।
अपनी बात होती देख, वह व्यक्ति आया और प्रेम से अपनी धर्म-पत्नी को समझाते हुए बोला, देखो तुम भी पढ़ी लिखी होकर ऐसे बातें करती हो। तुम भी engineer हो और इन तंत्रो से भली-भाँति परिचित हो । ज़रा सोचो, हम लोग इन आसुरी शक्तियों का प्रयोग स्वयं को बर्बाद करने के लिए कैसे कर सकते हैं?
स्त्री बोली – हाँ मुझे ज्ञात है कि तकनीक का बहुत दुरोपयोग होता है, इससे होने वाले नुकसान भी मुझे पता है, और हम तो अपना जीवन चला लेंगे, आगे बच्चो को पढ़ाने के लिए तो internet लगेगा ही ना।
इस पर पति ने, अपनी पत्नी को Waldorf School के बारे में थोड़ा अध्ययन करने का आग्रह किया । स्त्री भी शोध में रुचि रखती थी इसलिए वह पढ़ने तो उत्सुक थी।
जब उसने यह जाना कि कैसे बड़ी बड़ी technology कंपनियो में कार्यरत अधिकारी गण, वैज्ञानिक और तकनीक के ज्ञाता अपने बच्चो को इन आसुरी शक्तियों के प्रकोप से सुरक्षित रखते है, उसको बड़ा विस्मय हुआ। इसी में वह और शोध करती चली गई और उसे विद्या-शिक्षा के मूल स्वरूप पर शोध करने में आनन्द आने लगा।
सैम ऑल्टमैन का ट्वीट जब उसने देखा, तब उसका भ्रम और टूट गया ।
वह स्वयं भी मकड़ जाल के सम्मोहन से छूट गई थी। लेकिन उसने गीता और भारतीय शास्त्रो के अध्ययन से जाना था कि समनव्य पूर्वक मध्य मार्ग से अनासक्ति पूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहिए ।
Leaders don’t follow, leaders create path out of rough surface on which others can travel.

विस्तृत जानकारी हेतु New York Times, The Guardian की यह खबर पढ़िए !
http://www.nytimes.com/2011/10/23/technology/at-waldorf-school-in-silicon-valley-technology-can-wait.html
https://www.theguardian.com/teacher-network/2015/dec/02/schools-that-ban-tablets-traditional-education-silicon-valley-london
Leave a Reply